Earth movements

by Yuvi - November 21, 2020

Central Teacher Eligibility Test ( CTET ) 2022

प्रश्न :– विश्व का सबसे बड़ा साँप कौन सा है और कहाँ पाया जाता है?
उत्तर :– अनाकोंडा। ये उष्णकटिबंधीय वर्षावन में पाया जाता है।

प्रश्न :– उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन कहाँ होते हैं?
उत्तर :– ये घने वन भूमध्यरेखा के पास पाए जाते हैं। यहाँ पूरे वर्ष वर्षा होती है।
उदाहरण — रोजवुड, आबनूस, महोगनी।

प्रश्न :– उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन कहाँ होते है?
उत्तर :– ये भारत उत्तरी आस्ट्रेलिया एंव मध्य अमेरिका में होते हैं। जल संरक्षित रखने के लिये शुष्क मौसम में ये पत्ते झाड़ देते हैं।
उदाहरण — साल, सागवान, नीम, शीशम।
इन वनों में – बाघ,शेर, हाथी , गोल्डन लंगुरÊ बंदर आदि जानवर पायें जाते हैं।

प्रश्न :– शीतोष्ण सदाबहार वन कहाँ होते हैं?
उत्तर :– ये वन मध्य अक्षांश के तटीय प्रदेशों में स्थित हैं।
उदाहरण — बांज, चीड़ , यूकेलिप्टस।

प्रश्न :– शीतोष्ण पर्णपाती वन कहाँ होते हैं?
उत्तर :– उच्च अक्षांश के तटीय प्रदेशों में होते हैं।

प्रश्न :– भूमध्यसागरीय वृक्ष ?
उत्तर :– ये ग्रीष्म ऋतु में अपने आप को ढाल लेते हैं। इनकी मोटी छाल वाष्पोत्सर्जन को रोकती है। यहाँ के लोग खट्टे फल पैदा करते हैं, इसलिय इसे विश्व का फलोद्यान भी कहतें हैं।

प्रश्न :– शंकुधारी वन ?
उत्तर :– इनहें “टैगा” भी कहते हैं। ये वृक्ष नरम होते हैं। इनका प्रयोग कागज, माचिस, अखबार के लिये होता है।
उदाहरण — चीड़, देवदार

प्रश्न :– परिवहन के रूप में किन पशुओं का प्रयोग होता है?
उत्तर :– दक्षिण अफ्रीका के ऐंडीज पर्वत के क्षेत्र में लामा का उपयोग , तिब्बत में यक का उपयोग होता है।

प्रश्न :– कौन सा महामार्ग दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकत्ता को जोड़ता है?
उत्तर :– स्वर्ण चतुर्भुजीय महामार्ग।

प्रश्न :– विश्व का सबसे ऊँचा सड़क मार्ग कौन सा है?
उत्तर :– हिमालय पर्वत पर मनाली लेह मार्ग।

प्रश्न :– एशिया में सबसे बड़ा रेलमार्ग कौन सा है?
उत्तर :– भारतीय रेलमार्ग का जाल।

प्रश्न :– विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन सा है?
उत्तर :– ट्रांससाइबेरियन रेलमार्ग सबसे लंबा रेलमार्ग है जो पश्चिमी खस में है।

प्रश्न :– उष्णकटिबंधीय प्रदेश कहाँ स्थित है?
उत्तर :– उष्णकटिबंधीय प्रदेश कर्क और मकर रेखा के बीच में स्थित है।

प्रश्न :– अमेजन नदी किस प्रदेश से होकर बहती है?
उत्तर :– अमेजन नदी भूमध्यरेखीय प्रदेश से होकर बहती है।

प्रश्न :– विश्व का सबसे बड़ा नदी बेसिन कौन सा है?
उत्तर :– अमेजन बेसिन जो दक्षिण अमेरिका में है।

प्रश्न :– अमेजन बेसिन में वनवासी का आहार क्या है?
उत्तर :– इनका मुख्य आहार मेनियोक है जिसे कसाण भी कहते हैं जो आलू की तरह जमीन में पैदा होता है।

प्रश्न :– मलोका क्या है?
उत्तर :– यह एक प्रकार का घर है।

प्रश्न :– वर्षावन में पहुंचने के लिए ट्रांस अमेजन महामार्ग कब बना?
उत्तर :– 1970 में।

प्रश्न :– गंगा बहपुत्र बेसिन कहाँ है?
उत्तर :– गंगा बहपुत्र बेसिन भारतीय उपमहाद्वीप में है।

प्रश्न :– एक सींग वाला गैण्डा कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर :– ब्रहपुत्र के मैदानों में।

प्रश्न :– बंगाल टाइगर, मगर, घड़ियाल कहाँ पाए जाते है?
उत्तर :– डेल्टा क्षेत्र में।

Share on: Share YogiRaj B.Ed Study Notes on twitter Share YogiRaj B.Ed Study Notes on facebook Share YogiRaj B.Ed Study Notes on WhatsApp
Popular Posts
CTET March 2, 2022
What When Where How November 21, 2020
Earth movements November 21, 2020
Search this Blog
Categories

Some important study notes